सुलताना: हार्डकोर अपराधी रजनीश डारा गिरफ्तार…

साइबर सेल और एंटी गैंगस्टर टीम की मदद से पुलिस को बड़ी सफलता

सुलताना पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट टीम और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ मिलकर पांच हजार के इनामी अपराधी रजनीश डारा को गिरफ्तार किया। किशोरपुरा निवासी डारा पर मारपीट, लूट और अन्य अपराधों के 11 मामले दर्ज हैं। 30 जून को क्यामसर के शराब ठेके पर सौरभ और उसके साथी पंकज के साथ हुई मारपीट में भी डारा मुख्य आरोपी था।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि डारा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। टीम ने तकनीकी सहायता और ठोस रणनीति से उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी में एंटी गैंगस्टर टीम और साइबर सेल का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने डारा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed.