सीकर में ‘जय श्री राम रामायण’ म्यूजिक प्ले का मंचन, शहरवासियों को किया आनंदित…
पुनीत इस्सर और विंदू दारा सिंह की परफॉर्मेंस से महाकाव्य का जीवंत प्रस्तुतीकरण
सीकर के कटराथल रोड स्थित एक निजी गार्डन में शनिवार रात को ‘जय श्री राम रामायण’ म्यूजिक प्ले का आयोजन हुआ। इस म्यूजिक प्ले में टेलीविजन सीरियल ‘महाभारत’ के दुर्योधन और ‘रामायण’ के हनुमान किरदार से मशहूर अभिनेता पुनीत इस्सर और विंदू दारा सिंह ने परफॉर्म किया।
रामकुमार पाल, सिद्धांत इस्सर और पुनीत इस्सर द्वारा रचित और निर्देशित इस म्यूजिक प्ले ने शहरवासियों को काफी आनंदित किया। हालांकि शो निर्धारित समय से एक घंटा देरी से शुरू हुआ था, फिर भी दर्शकों ने इसका पूरा आनंद लिया। प्ले के दौरान रामायण के किरदारों पर फूलों की बौछार की गई और गार्डन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
यह शो ब्रॉडवे शैली के म्यूजिक प्ले पर आधारित था, जिसमें पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह और 30 से अधिक कलाकारों ने अभिनय किया। शो ने महाकाव्य ‘रामायण’ की मुख्य बातें काव्यात्मक प्रारूप में प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया।
Comments are closed.