भूमाफियाओं से परेशान परिवार ने इच्छा मृत्यु की मांग की…

पीड़िता ने राष्ट्रपति से इजाजत की अपील की

गोकुलपुरा निवासी पीड़िता सुप्यार व संजय खीचड़ ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। उनका आरोप है कि भूमाफियाओं ने मिलकर उनका और उनके परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चों के साथ मारपीट और अपहरण जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, और अब वे अपनी बची हुई कृषि भूमि भी छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि यदि उनकी ज़मीन चली जाती है, तो उनके जीने का कोई उद्देश्य नहीं रह जाएगा। उन्होंने ताराचंद और उसकी महिला साथी पर आरोप लगाया है कि वे मिलकर उनके परिवार की पुस्तैनी भूमि से उन्हें बेदखल करने की योजना बना रहे हैं।

Comments are closed.