Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
आनंद नगर जिला उपभोक्ता जागरण समिति ने शनिवार को शिक्षाविद प्रो. जेडी सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के अध्यक्ष एसएन सिखवाल ने प्रो. सैनी के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि प्रो. सैनी पिछले 17 वर्षों से समिति के संरक्षक रहे और उन्होंने समिति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचिव तृप्ति त्रिपाठी ने कहा कि प्रो. सैनी के निधन से समिति को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में मुकेश सिखवाल, मनीष शर्मा, सरोज शर्मा, रवि कुमावत, संदीप सिंह शेखावत, अर्चना शर्मा, राजकुमार शर्मा, त्रिजल, चार्वी, कोमल खंडेलवाल व अंकित शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Comments are closed.