सीकर के सदर थाना क्षेत्र के मैलासी गांव में एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने निशाना बनाया। चोर अंकित ज्वेलर्स से करीब 2200 से 2300 ग्राम चांदी और 12 से 13 ग्राम सोने के जेवरात चुराकर फरार हो गए। सुबह करीब 4:30 बजे ग्रामीणों ने दुकान के ताले टूटे देखे और तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक को दी।
चोरी के बाद चोरों ने करीब 300 मीटर दूर एक बाइक भी चुराने की कोशिश की, जिसमें टायर और बैटरी निकालकर ले गए। घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर कुछ चांदी और गल्ला बरामद हुआ है। पास के सीसीटीवी फुटेज में चार चोर एक गाड़ी में आते दिखे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.