झुंझुनूं, सीकर और चूरू में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सोमवार से प्री-काउंसलिंग शिविरों की शुरुआत करेगा। इन शिविरों में लंबित प्रकरणों और प्री-लिटिगेशन मामलों का त्वरित समाधान किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष मनोज मील के मार्गदर्शन में न्याय टेबल पर दोनों पक्षों के बीच समझाइश की जाएगी, जिससे लोक अदालत के दौरान मामले सुलझाने में आसानी होगी।
प्री-काउंसलिंग के लिए आयोग ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। पूरे सप्ताह चलने वाले इन शिविरों में संबंधित जिलों के सदस्य और अधिकारी मामलों के निस्तारण में सहयोग करेंगे। इस नवाचार से उपभोक्ताओं और सेवा प्रदाताओं को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है।
Comments are closed.