अजमेर रेलवे अस्पताल में महिला रोगियों के लिए हिस्टीरोस्कॉपी सुविधा शुरू…

अब महिला रोगियों को अन्य अस्पतालों में भेजने की जरूरत नहीं

अजमेर के रेलवे अस्पताल में अब महिला रोगियों के लिए हिस्टीरोस्कॉपी की अत्याधुनिक सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे महिला रोगियों को गर्भाशय संबंधी जांचों और इलाज के लिए अब जयपुर या अन्य अस्पतालों में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सुविधा के तहत पहले दिन दो महिला रोगियों के गर्भाशय की जांच की गई और गर्भाशय के मुख्य द्वार पर स्थित जटिल गांठों को सफलतापूर्वक निकाला गया।

ऑपरेशन की प्रक्रिया निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकिता सक्सेना की देखरेख में पूरी की गई, जिसमें डी. एस. मीणा सहित ऑपरेशन थिएटर स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यह सुविधा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार के निर्देशन में शुरू की गई है, और इससे रेलवे रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ और प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. पी. सी. मीणा ने अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार करते हुए नवीनीकृत आईसीयू और नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया था।

Comments are closed.