प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का उद्घाटन…

राजस्थान में निवेश से रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का दौरा किया और कपड़ों पर हैंड प्रिंटिंग की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को वीरता के प्रतीक चंदन की लकड़ी से बनी तलवार भेंट की।

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सीकर जिले के जिला परिषद सभागार में देखा गया, जहां जिला कलक्टर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। जिला कलक्टर ने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट से राज्य में निवेश के नए अवसर आएंगे, जिससे रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। हाल ही में सीकर में हुई इन्वेस्टर मीट में 101 एमओयू हुए हैं, जिससे जिले में 2676 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 15,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

इन निवेशों से सेवा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन इकाइयों के लिए मुख्य निवेश होगा, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर में सोलर, पॉवर केबल, एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट और डेयरी प्रोडक्ट्स सहित कई अन्य सेक्टर में काम किया जाएगा।

Comments are closed.