झुंझुनूं में वन कर्मियों ने ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ प्रदर्शन…
एएमपी एप से हाजिरी में आ रहीं तकनीकी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
झुंझुनूं में सोमवार को वन कर्मियों ने एएमपी एप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी में आ रही समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में डीएफओ को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मियों ने बताया कि बड़े कार्यक्षेत्र, जंगल गश्त, रेस्क्यू और अन्य फील्ड कार्यों के कारण ऑनलाइन हाजिरी भरना मुश्किल हो रहा है। साथ ही, क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी बड़ी बाधा है।
वन कर्मियों ने मांग की कि हाजिरी लागू करने से पहले ड्यूटी के समय, मुख्यालय की परिभाषा, और अवकाश की शर्तों को स्पष्ट किया जाए। तकनीकी रूप से सक्षम नहीं होने वाले कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे कार्य बहिष्कार और आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Comments are closed.