चूरू में साइबर ठगी की पीड़ित महिला को मिली राहत…
कोर्ट के आदेश पर महिला के खाते में वापस किए गए ठगे गए पैसे
चूरू में एक महिला से साइबर ठगों द्वारा की गई ठगी के 62 हजार रुपए उसके खाते में वापस जमा करवा दिए गए हैं। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। महिला ने 15 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगों से एक लिंक प्राप्त किया था, जिससे उसका बैंक खाता हैक कर 76 हजार 89 रुपए की ठगी कर ली गई थी।
सदर थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान साइबर पोर्टल पर कार्य करने वाले कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और संदीप कुमार ने ठगों द्वारा ठगे गए पैसे को होल्ड करवा दिया था। महिला ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज की थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर 62 हजार रुपए की राशि एसबीआई बैंक में होल्ड करवाई। बाद में कोर्ट के आदेश पर यह राशि महिला के खाते में वापस जमा कर दी गई।
Comments are closed.