चूरू में किसान की स्प्रे पीने से मौत…

खेत में स्प्रे करते समय पानी पीने से तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव कोहीणा में एक किसान की खेत में स्प्रे करते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के अनुसार, किसान रमेश कुमार (38) मंगलवार शाम खेत में फसल पर स्प्रे कर रहा था। इस दौरान उसने गलती से स्प्रे डालने वाले बर्तन में पानी मिलाकर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

परिवार ने तुरंत किसान को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भालेरी थाना के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि मृतक के परिवार से रिपोर्ट दर्ज कर मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed.