चूरू में सर्दी का प्रकोप बढ़ा…

न्यूनतम तापमान में गिरावट, लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं

चूरू में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। दो दिन से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई, जो 1.8 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में इस गिरावट का असर शहर के बाहरी और खुले इलाकों में देखा जा रहा है, जहां पानी के कुंडों में रखा पानी जम गया और घरों की गाड़ियों पर बर्फ की बूंदें जमने लगीं।

सर्दी के बढ़ते प्रभाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरने लगता है और सुबह के समय बाजारों का खुलने का समय भी देरी से हो रहा है। सर्दी का असर खासकर छोटे बच्चों और दूध सप्लाई करने वाले लोगों पर ज्यादा हो रहा है। अस्पतालों में छोटे बच्चों के सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट हुई।

Comments are closed.