राउमावि के विद्यार्थियों ने मोहता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण किया…
व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर की जानकारी
राउमावि के 74 विद्यार्थियों का एक दल मंगलवार को मोहता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण करने के लिए रवाना हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुरेंद्र सिंह पूनिया और उप प्राचार्य राजवीर सुडा ने की। विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जबकि वोकेशनल ट्रेनर दिलीप कुमार ने भ्रमण के उद्देश्य और अनुशासन की जानकारी दी।
भ्रमण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक लोकराम ने विद्यार्थियों को रेडियो, मोबाइल, इसरो, उपग्रह, और नैनो टेक्नोलॉजी से अवगत कराया। इलेक्ट्रिकल प्रैक्टिकल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने विद्युत उत्पादन, ट्रांसफार्मर, मोटर, बल्ब, विद्युत स्टोरेज, एसी, लिफ्ट, पंखों की वायरिंग और बाइंडिंग की प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य विजयपाल सिंह ने विद्यार्थियों को रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी बीरबल कस्वा, रोहतास कुल्हाड़, भंवरी चौधरी, मुनीम, सरला देवी, विकास, शेर सिंह और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
Comments are closed.