सीकर के रास्ते चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा…
बीकानेर-शिर्डी और हिसार-तिरुपति ट्रेनों को अतिरिक्त ट्रिप्स
रेलवे ने यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए पांच स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है, जिनमें सीकर के रास्ते गुजरने वाली दो ट्रेनें भी शामिल हैं। बीकानेर-साईनगर शिर्डी स्पेशल (04715/04716) को बीकानेर से 21 और 28 दिसंबर तथा साईनगर शिर्डी से 22 और 29 दिसंबर के लिए दो अतिरिक्त ट्रिप्स दी गई हैं।
इसी प्रकार, हिसार-तिरुपति वीकली स्पेशल (04717/04718) का संचालन भी बढ़ाया गया है। यह ट्रेन हिसार से 21 और 28 दिसंबर तथा तिरुपति से 23 और 30 दिसंबर को चलेगी। दोनों ट्रेनें सीकर जंक्शन पर 5 मिनट रुकेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा होगी।
Comments are closed.