फतेहपुर में सर्दी का कहर, लगातार तीसरे दिन पारा माइनस में…
तापमान गिरावट से जमी बर्फ, शीतलहर का प्रभाव जारी
फतेहपुर में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाया। कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगातार तीसरे दिन माइनस में रहा। खुले आसमान के नीचे जमा पानी की बूंदें बर्फ में बदल गईं, और सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाते नजर आए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र पारीक ने बताया कि शीतलहर के चलते आने वाले सप्ताह में तापमान शून्य या उससे नीचे जाने की संभावना है। पिछले सात दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिसमें गुरुवार और शुक्रवार को माइनस तापमान दर्ज हुआ।
Comments are closed.