25 रुपए की पकौड़ी विवाद में युवक की निर्मम हत्या, पांच आरोपी दोषी ठहराए गए…
ठंडी पकौड़ी देने पर हुआ विवाद, आरोपी ने लाठी-डंडों से की हत्या
14 अगस्त 2019 को कोट बांध क्षेत्र में 25 रुपए की पकौड़ी ठंडी देने के विवाद में दुकानदार समेत पांच आरोपियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की झर से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ठंडी पकौड़ी की बजाय गर्म पकौड़ी मांगी थी।
झुंझुनूं एससी-एसटी न्यायालय की न्यायाधीश सरिता नौशाद ने गुरुवार को इस मामले में पांच साल बाद फैसला सुनाते हुए पिंटू कुमार को हत्या का मुख्य आरोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, अन्य चार आरोपियों—फूलचंद, रतनलाल, मोहनलाल, और रामावतार को अलग-अलग धाराओं में तीन-तीन और एक महीने की सजा सुनाई गई। सभी आरोपियों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
घटना के समय मृतक सचिन मीणा, जो हाल ही में वेटरनरी में जॉइन हुआ था, अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कोट बांध घूमने गया था। यहां उसने आरोपियों से 25 रुपए की पकौड़ी खरीदी थी, जो ठंडी होने पर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने सचिन को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया।
विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद कुमार ने इस मामले में 18 गवाहों के बयान और 40 दस्तावेज पेश किए, जिसके बाद कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाई।
Comments are closed.