झुंझुनूं में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी, पेपर बीकानेर निदेशालय से आए…

14 दिसंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा की समान परीक्षा शुरू होगी

झुंझुनूं जिले में 14 दिसंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए पेपर बीकानेर निदेशालय से आए हैं। इन प्रश्न पत्रों और परीक्षा सामग्री का वितरण गुरुवार को शहीद कर्नल जेपी जानू राउमा विद्यालय में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) सुभाष चंद्र ढाका ने बताया कि इस बार शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय समान परीक्षा लागू की है, जिसमें 9वीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा एक साथ होगी।

गुरुवार को जिले के 11 सीबीईओ ने 351 पीईईओ और यूसीईओ को परीक्षा सामग्री वितरित की। इन पेपरों की सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में रखवाया गया है। स्कूल संचालकों को संबंधित पीईईओ से परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले पेपर मिलेगा।

परीक्षा की शुरुआत 14 दिसंबर को होगी, जब पहली पारी में 9वीं और 10वीं कक्षा का सूचना व प्रौद्योगिकी विषय और 11वीं और 12वीं कक्षा का आजादी के बाद का स्वर्णिम इतिहास विषय की परीक्षा होगी। अंतिम दिन, 24 दिसंबर को 9वीं कक्षा का गणित, 11वीं कक्षा का संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान और 12वीं कक्षा का चित्रकला, टंकन हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

Comments are closed.