पिलानी के नजदीक नुहंद गांव में झुझारजी के समाधि स्थल पर मेला और भंडारा…

जन सहयोग से पांचवे मेला और भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

पिलानी के नजदीक चूरू बॉर्डर पर स्थित नुहंद गांव में लोक देवता झुझारजी के समाधि स्थल पर पांचवे मेला और भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नुहंद गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

भगत सुमेर सिंह के अनुसार, यह मेला और भंडारा समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया गया था। श्रद्धालुओं ने यहां प्रसाद ग्रहण किया और झुझारजी की पूजा अर्चना की। यह आयोजन ग्रामीणों की आस्था और एकजुटता का प्रतीक बन गया।

Comments are closed.