सुजानगढ़ के स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन टावर में गुरुवार को निपुण डेंटल क्लिनिक एवं इंप्लांट केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रमुख मुख और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस क्लिनिक का उद्घाटन रिटायर्ड व्याख्याता नेमीचंद शर्मा और रापीसीबी स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य लीलाधर शर्मा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. एचएस करोल, डॉ. विश्वेंद्रसिंह शेखावत, डॉ. प्रवीण, और डॉ. शशिकांत भी मौजूद रहे। डॉ. शर्मा ने बताया कि यहां जोधपुर डेंटल कॉलेज के श्रेष्ठ सर्जन द्वारा रोगियों का इलाज और ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा, कोरियन और यूरोपीय इंप्लांट द्वारा स्थाई दांत लगाए जाएंगे, और अत्याधुनिक जापानी मशीनों से दांत की नसों का इलाज और दर्द से राहत दी जाएगी। सौंदर्य दंत प्रसाधन द्वारा दांतों का आकार और रंग बदलने सहित टेढ़े-मेढ़े दांतों के बीच स्थान को ठीक करने की सुविधा भी दी जाएगी।
Comments are closed.