राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर पेंशनर सम्मेलन और सम्मान समारोह…

17 दिसंबर को पेंशनर भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर पर 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे पेंशनर भवन में राजस्थान पेंशनर समाज जिला चूरू द्वारा जिला स्तरीय पेंशनर सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष बिरजू सिंह राठौड़ ने बताया कि सम्मेलन में जिले भर के पेंशनर भाग लेंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पेंशनरों के हित में जारी आदेशों और उनकी लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, चूरू तहसील के पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 80 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले पेंशनरों, सर्वाधिक आयु की महिला और पुरुष पेंशनर, तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए श्रेष्ठ पेंशनर सम्मानित किए जाएंगे।

Comments are closed.