चूरू: रामसरा गांव में मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा
चूरू के सदर थाना क्षेत्र के रामसरा गांव में मई 2024 में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांटेड आरोपी वीरेन्द्र सिंह उर्फ धोलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पिकअप वाहन से घर का गेट तोड़कर मारपीट की थी, जिसके बाद गांव के धनेश ने मामला दर्ज कराया था।
सदर थाने के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि आरोपी फरार था, और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 17 दिसंबर तक रिमांड पर भेजा गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Comments are closed.