ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में वार्षिकोत्सव की शुरुआत…
नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया गया उत्सव
ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में ब्रह्मचारियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। यक्ष-युधिष्ठिर संवाद पर आधारित नाटक का मंचन दर्शकों का आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. भवानीशंकर शर्मा ने वर्तमान समय में अशांति के दौर पर विचार व्यक्त करते हुए सनातन धर्म की महती आवश्यकता पर जोर दिया। ट्रस्टी ईश्वरप्रसाद पटवारी ने गीता के कर्मयोग को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर ट्रस्टी मुरली मनोहर सराफ, सुशील बजाज, मेघसिंह चौहान, व्यवस्थापक ईश्वर सिंह राठौड़ सहित अन्य उपस्थित थे। देवकुमार पुजारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राममोहन दाधीच, रणवीर सिंह और नरेंद्र सिंह ने किया।
Comments are closed.