जसरासर गांव की ललिता राठौड़, पुत्री पूर्णसिंह का भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर सर्व समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर, जिला संरक्षक आलोक सिंह टकणेत, शिवसिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, विक्रांत सिंह, कमल सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, संजय भाटी, आलम खान, राजकुमार धानक, मगराज मेघवाल सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर ललिता का अभिनंदन किया। जिला प्रभारी उपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.