सीकर के सरकारी आर्ट्स कॉलेज में एबीवीपी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
एबीवीपी के इकाई उपाध्यक्ष कान सिंह और राजवीर ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स को कैंपस में बाइक और गाड़ियां लेकर अंदर जाने से मना कर दिया है। जबकि स्टूडेंट्स से पार्किंग के लिए फीस वसूल की जाती है और पार्किंग स्टूडेंट्स के पैसे से ही बनी है। प्रदर्शन के बाद स्टूडेंट्स ने अपने व्हीकल कॉलेज में पार्क कर दिए।
नगर शहर मंत्री कृष्ण सेवदा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत यूनिवर्सिटी में प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को मेजर और माइनर विषय दिए गए हैं, जिसके लिए कार्यशाला आयोजित की जानी चाहिए। इस मौके पर छात्र नेता सत्येंद्र योगी, अंकित कालवत, पंकज मातव, दिनेश काजला, दौलत सिंह, अनुराग, दक्ष सैनी सहित अन्य स्टूडेंट्स और एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments are closed.