जमीनी विवाद में सेना के जवान के परिवार पर हमला…

महिलाओं पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सीकर के पालवास गांव में जमीनी विवाद को लेकर सेना के जवान सत्येंद्र सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद श्री मेढ़ क्षत्रिय सभा ने एसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बीएसएफ जवान सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बलवीर सिंह और उसके बेटों सहित 10-15 लोगों ने उनके घर में घुसकर हथियारों से हमला किया। हमले में उनकी मां का हाथ और भाई का पैर तोड़ दिया गया, जबकि पिता के सिर पर रॉड से वार किया गया। महिलाओं से अभद्रता की गई और उनके गहने छीन लिए गए। घटना का वीडियो भी पीड़ित पक्ष के पास है।

आरोप है कि हमले के लिए मध्य प्रदेश से बदमाश बुलाए गए थे। सत्येंद्र सिंह ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और राजीनामा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Comments are closed.