सीकर में मौसम का बदलाव: तापमान जमाव बिंदु के ऊपर पहुंचा…

शीतलहर का असर बरकरार, 20 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश में जारी शीतलहर के बीच आज सीकर जिले के मौसम में बदलाव देखा गया। छह दिनों के बाद न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के ऊपर पहुंचा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में आज न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बीते दिनों में तापमान शून्य से नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शीतलहर का असर 20 दिसंबर तक जारी रहेगा और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

जयपुर मौसम केंद्र ने शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का प्रभाव सबसे अधिक बताया है। दिसंबर के पिछले छह दिनों में जिले का तापमान माइनस में दर्ज हुआ था, जिससे सर्दी और बढ़ गई। दोपहर के समय भी कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। अनुमान है कि शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे रह सकता है।

Comments are closed.