कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बाबा रामदास गोशाला का किया निरीक्षण…

गोसवामणी के दौरान आधुनिक तकनीकों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा

कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सिंहासन स्थित बाबा रामदास गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में अपनाई गई अत्याधुनिक तकनीकों का जायजा लिया और गोसवामणी भी की। गोशाला समिति के सदस्य बाल योगी सूर्यनाथ महाराज, अध्यक्ष बहादुर सिंह, बैधनाथ शर्मा, बजरंग सिंह, सीताराम, सरपंच हरीश सोनी, संदीप सिंह, सूर्यदेव सिंह, नवल सिंह, अजीत सिंह, अशोक शर्मा और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसके अलावा, कलेक्टर ने गोग्रीन प्रोजेक्ट के तहत एचडीएफसी बैंक द्वारा लगाए गए 10 हजार पौधों का भी निरीक्षण किया और पौधों को सर्दी से बचाने की व्यवस्थाओं की सराहना की। गोशाला में गोवंश को सर्दी से बचाने के उपायों पर भी चर्चा हुई, साथ ही दूध देने वाले गोवंश की जानकारी ली। गोशाला प्रबंधन समिति ने कलेक्टर को अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

Comments are closed.