सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध: नगर परिषद का अभियान जारी…

शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद, क्लीन सीकर मूवमेंट के तहत नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान को तेज़ कर दिया है। आयुक्त शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने शहर के सालासर बस स्टैंड की सब्जी मंडी में पॉलिथीन जब्त की और ठेले वालों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाइश दी।

उन्हें कैरीबैग और कपड़े के थैले का उपयोग करने की सलाह दी गई। यह कार्रवाई आयुक्त शर्मा, सहायक अभियंता नागरमल के निर्देशन में सुरेश कुमार, हिमांशु शर्मा और ओमप्रकाश मेहरा की उपस्थिति में की गई। आयुक्त शर्मा ने बताया कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Comments are closed.