एसएसबी जवान की गुमशुदगी पर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन…

पुलिस ढाई महीने बाद भी सुराग नहीं लगा पाई

एसएसबी के जवान संतोष कुमार ओला की गुमशुदगी के मामले में ढाई महीने बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। जवान 16 अक्टूबर को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे, इसके बाद उनका मोबाइल बंद आ रहा था और वे ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे। जवान के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

परिजनों ने 7 नवंबर को लोसल पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अब तक उन्हें नहीं ढूंढ पाई। पूर्व विधायक पेमाराम का कहना है कि असम से आए अधिकारियों ने भी एसपी से मिलकर जवान को तलाशने की रिपोर्ट दी है। सांगलिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो लोसल थाने के बाहर पड़ाव डाला जाएगा।

Comments are closed.