जिला मुख्यालय स्थित सैनिक विश्राम गृह में सोमवार को भारत-पाक युद्ध 1971 की स्वर्णिम जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्प चक्र, पुष्प मालाएं और पुष्प अर्पित किए गए।
इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नेवी) कुंवर दलीप सिंह, मोहम्मद याकूब, मगाराम, सूबेदार सुभाषचंद्र, सूबेदार हनुमान सिंह, दलीप कुमार, गिरधारी लाल, महेश कुमार, गोविंद सिंह, कपिल देव, असलम भाटी सहित अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को नमन किया और 1971 के शहीदों के आश्रितों का सम्मान किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Comments are closed.