चूरू बालिका महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण दल उदयपुर के लिए रवाना…
महाविद्यालय की छात्राएं ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों का करेंगी दौरा
चूरू बालिका महाविद्यालय का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल सोमवार को उदयपुर के लिए रवाना किया गया। कॉलेज ट्रस्टी मुरली मनोहर सराफ और संतोष सराफ ने हरी झंडी दिखाकर दल को विदा किया। यह दल महाविद्यालय की प्राचार्य आशा कोठारी के नेतृत्व में उदयपुर के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा, जिसमें प्रमुख रूप से सांवलिया सेठ धाम का दौरा भी शामिल है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामगोपाल बहड़ और सचिव भागीरथ शर्मा ने छात्राओं और शैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी। भ्रमण दल में कॉलेज की छात्राएं और शैक्षणिक स्टाफ सदस्य शामिल हैं, जो शैक्षणिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का अध्ययन करेंगे।
Comments are closed.