अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीकर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम…
ग्राहक शोषण रोकने के लिए जागरूकता की आवश्यकता: वक्ताओं का संदेश
आज दिनांक 17/12/2024 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीकर द्वारा श्रीराम शिक्षा निकेतन बी.एड.कालेज में ग्राहक जागरण पखवाड़े के अन्तर्गत ग्राहकों को जागरूक करने का कार्यक्रम प्रांत सदस्य सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया।इसमें वक्ता के रुप में संस्था के संचालक तथा संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ढुकिया ,प्रांत सदस्य सत्यवीर सिंह तथा चन्द्रप्रकाश शर्मा ने ग्राहकों को जागरूक रहने का आह्वान किया ।ग्राहक यदि स्वयं जागरूक हो जाए तो उसका शोषण नहीं हो सकता। संगठन इस दिशा में ही प्रयास कर रहा है। जिला सचिव राकेश कट्टा ने बताया कि संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रम विधा भारती बी.एड.कालेज में रहेगा । साथ ही अन्य शिक्षण संस्थानों से भी संपर्क कर वहां पर भी ग्राहक जागरण के कार्यक्रम की रूपरेखा संगठन द्वारा तैयार की है। आज के इस कार्यक्रम में प्रांत सदस्य सत्यवीर सिंह, जिलाध्यक्ष डाॅ.अनिल कुमार ढुकिया,चन्द्रप्रकाश शर्मा,सुरेश कुमार रुहेला, सांवरमल सैनी,श्रवण कुमार गौरा,राजाराम कटारिया,सुरेश शर्मा,दीपिका सहित बी.एड.कालेज के विधाथीॅ उपस्थित रहे
Comments are closed.