प्रदेश में जारी शीतलहर के चलते सीकर में आज फिर तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में सुबह का न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया। रानोली सहित कई इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी केवल 300 मीटर तक रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड के चलते सुबह फसलों पर ओस जमने की तस्वीरें भी सामने आईं।
मौसम विभाग ने सीकर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज के लिए येलो अलर्ट है, जबकि कल से 21 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पिछले सात दिनों में जिले का न्यूनतम तापमान लगातार माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। तेज ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
Comments are closed.