प्रिंस एजुहब के छात्रों का इसरो शैक्षणिक भ्रमण…
रॉकेट लॉन्चिंग और अंतरिक्ष विज्ञान ने जगाई नई प्रेरणा
प्रिंस एजुहब के 66 छात्रों और शिक्षकों का दल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शैक्षणिक भ्रमण पर गया। इसरो के वैज्ञानिकों ने उन्हें भारत की अंतरिक्ष यात्रा, इससे जुड़ी चुनौतियों, और इसरो के ऐतिहासिक मिशनों के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने रॉकेट लॉन्चिंग प्रक्रिया को भी देखा, जिसने उनमें गहरी जिज्ञासा और उत्साह उत्पन्न किया।
चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा ने कहा कि इसरो का यह भ्रमण छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी और रॉकेट साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों के प्रति प्रेरित करने वाला साबित हुआ है। इस अनुभव ने उनके करियर में नई संभावनाओं की दिशा दिखाई है।
Comments are closed.