पतंग लूटने के दौरान हादसा, 13 वर्षीय बच्चे की मौत…
परिजनों ने बिल्डर और मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
सीकर के गोपीनाथ रेजिडेंसी में पतंग लूटते समय 13 वर्षीय कुलदीप सिंह पांच मंजिला इमारत के वेंटिलेशन हॉल से गिर गया। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और बिल्डर एवं मालिक की गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग पर अड़ गए। लगभग आठ घंटे के प्रदर्शन के बाद प्रशासन के आश्वासन पर परिजन माने।
जांच में पता चला कि निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए केवल दो फ्लोर की अनुमति थी, लेकिन पांच मंजिलें बनाई गई थीं। छत पर सुरक्षा इंतजाम न होने और वेंटिलेशन हॉल खुले छोड़े जाने को परिजन ने हादसे की वजह बताया। प्रशासन ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कही है। मुख्यमंत्री सहायता कोष और दोषियों से मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
Comments are closed.