महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने लॉन्च किया नया फीचर…

राजकोप सिटीजन एप में ‘मदद चाहिए’ विकल्प से तुरंत सहायता उपलब्ध

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने राजकोप सिटीजन एप में ‘मदद चाहिए’ नामक नया फीचर जोड़ा है। इस एप के जरिए महिलाएं अपनी समस्या की जानकारी ऑनलाइन साझा कर सकती हैं और सहायता मांगने पर पुलिस वाहन की लोकेशन को रियल-टाइम ट्रैक कर सकती हैं।

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि इस पहल की टेस्टिंग की जा रही है। महिलाओं को अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर एसएसओ आईडी से लॉगिन करना होगा। मदद चाहिए बटन पर क्लिक करके संदेश टाइप या रिकॉर्ड कर सबमिट किया जा सकता है। पुलिस वाहन निर्धारित स्थान पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेगा और इवेंट को बंद कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में महिला फीडबैक भी दे सकेगी। यह एप न केवल महिलाओं को तत्काल मदद दिलाने में सहायक है बल्कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में भी कारगर साबित होगा।

Comments are closed.