विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार…
संस्कार केंद्र और सत्संगों पर चर्चा
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जयपुर प्रांत की बैठक मंगलवार को जयपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में सीकर से विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष ज्योति तनवानी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने भाग लिया। बैठक में जिला मातृशक्ति सहसंयोजिका ज्योत्सना ने जिलेभर में चल रहे संस्कार केंद्रों और सत्संगों की जानकारी दी।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, ताकि संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से चलाया जा सके।
Comments are closed.