प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, कोहरे के बीच ठंड का कहर…
सीकर व फतेहपुर में गिरते तापमान से बढ़ी ठिठुरन
प्रदेश में शीतलहर का सिलसिला जारी है, जहां सीकर के फतेहपुर और पलसाना क्षेत्रों में सुबह हल्के कोहरे और धुंध का नजारा देखने को मिला। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि पिछले दिन यह -0.5 डिग्री तक पहुंचा था। सुबह के समय वाहनों पर बर्फ की हल्की परत जमी देखी गई। दूसरी ओर, जिले में ठंडी हवाओं के बीच लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिसमें तापमान के जमाव बिंदु से नीचे रहने की संभावना जताई गई है। उत्तरी हवाओं के कारण विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक सीमित रही। किसानों का मानना है कि कोहरे से सरसों की फसल को पर्याप्त नमी मिल रही है, जो इसे लाभकारी बना रहा है।
Comments are closed.