सुभाष कॉन्वेंट स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान…
विद्यार्थियों को मेडल सेरेमनी में दी गई बधाई और शुभकामनाएं
सुभाष कॉन्वेंट स्कूल, सेवद बड़ी में प्री-बोर्ड एग्जाम में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों के लिए मेडल सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोहित भदाला ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हर परीक्षा को गंभीरता से लेकर तैयारी करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक साथी भी मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व जताया।
Comments are closed.