Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को सीकर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कल्याण सर्किल से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अमित शाह का पुतला जलाया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गृहमंत्री अमित शाह को पद से बर्खास्त करने की मांग की गई।
भीम सेना के संस्थापक और अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनिल तिड़दिया ने कहा कि अमित शाह का आंबेडकर पर दिया गया बयान घृणित मानसिकता को दर्शाता है और इसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महापुरुषों का अपमान करके देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता और नेताओं ने हिस्सा लिया।
Comments are closed.