दिल्ली पब्लिक स्कूल में कॉमर्स छात्रों के लिए सीए सेमिनार का आयोजन…

सीए आर्यन ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए

दिल्ली पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें सीए आर्यन ने छात्रों को सीए की तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। सह प्राचार्य विजेंद्र सिंह और कॉमर्स व्याख्याता अशोक सैनी ने सीए आर्यन का स्वागत किया।

विद्यालय निदेशक अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य 12वीं के विद्यार्थियों को सीए परीक्षा में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए सही मार्गदर्शन देना था। सीए आर्यन ने अपने प्रजेंटेशन में छात्रों को बताया कि सीए फाउंडेशन को पास करने के लिए कॉमर्स फंडामेंटल्स पर अच्छी पकड़ जरूरी है। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्य और विद्यालय के प्रबंधन ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Comments are closed.