नववर्ष पर खाटूश्याम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़…
VIP व्यवस्था समाप्त, सुरक्षा में 1500 से अधिक जवान तैनात
2024 के अंतिम दिन सीकर के खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नववर्ष पर दर्शन के लिए लाखों भक्त खाटू कस्बे में जुटे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर गया है। भीड़ को देखते हुए इस बार मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था बंद कर दी गई है, और सभी 14 लाइनें आम भक्तों के लिए खोल दी गई हैं।
प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें 4 RAC कंपनियों सहित 1000 पुलिसकर्मी और 500 गार्ड तैनात हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंदिर को गुब्बारों से सजाया गया है, और दर्शन की भारी भीड़ के कारण रातभर मंदिर खुला रहेगा। अनुमान है कि 1 जनवरी को सबसे ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे।
Comments are closed.