सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बनाए रखने की मांग पर इंडिया गठबंधन की रणनीति तैयार…

2 जनवरी को होगा बड़ा आंदोलन, सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा गठबंधन

सीकर के किशन सिंह ढाका भवन में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बनाए रखने की मांग पर चर्चा हुई। गठबंधन ने 2 जनवरी को प्रधानजी का जाव में सभा बुलाने का निर्णय लिया, जिसमें सांसदों, विधायकों, किसान संगठनों और अन्य तबकों को शामिल कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

माकपा नेता पेमाराम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने भाजपा सरकार पर सीकर से संभाग और नीमकाथाना से जिले का दर्जा छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह शेखावाटी के लोगों की सालों की मेहनत का अपमान है। SFI महासचिव दाऊद खान ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि संगठन सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगा। इस सभा में आंदोलन के अगले चरणों की घोषणा होगी।

Comments are closed.