प्रदेश में नए जिलों की निरस्ती पर बवाल, सीकर में होगी बड़ी बैठक…

कांग्रेस और संगठनों की आंदोलन रणनीति पर चर्चा, जनता में विरोध जारी

प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 9 नए जिलों और तीन संभागों की निरस्ती के फैसले ने व्यापक विरोध को जन्म दिया है। सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले की निरस्ती पर विरोध की लहर तेज हो गई है। अब कांग्रेस और अन्य संगठन इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने की तैयारी में हैं। इस संबंध में सीकर में कल एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।

यह बैठक दोपहर 12 बजे से प्रधान जी के जाव में शुरू होगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चूरू सांसद राहुल कस्वां, झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल होंगे। बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल, कर्मचारी और छात्र संगठनों के अलावा कई अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी विरोध प्रदर्शन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

Comments are closed.