सीकर में कोहरे और ठंड का असर जारी, कल से राहत की उम्मीद…

विजिबिलिटी रही 70 मीटर, तापमान में हल्की बढ़ोतरी, शीतलहर का असर होगा कम

सीकर में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन विजिबिलिटी 70 मीटर के करीब रही। कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 3.7 डिग्री से थोड़ा अधिक रहा। बावजूद इसके, सर्दी का असर कायम है, और लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं।

हालांकि, जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार से प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव खत्म होने से तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। आगामी दिनों में ड्राई मौसम रहने का अनुमान है, जिससे सर्दी में थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, खेतों में सुबह ओस की बूंदें देखने को मिलीं, जो फसलों पर ठंड के प्रभाव को दर्शाती हैं।

Comments are closed.