झुंझुनूं में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री पर पहुंचा…

सर्दी का सितम जारी, वाहनों की रफ्तार धीमी और सड़कों पर सन्नाटा

झुंझुनूं में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। गुरुवार को सुबह सात बजे तक मौसम साफ था, लेकिन जल्द ही घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता 40-50 फीट तक सीमित हो गई। कोहरे के चलते वाहन धीमी गति से चल रहे थे, और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। कोहरे का असर साढ़े दस बजे तक बना रहा।

पिलानी मौसम केंद्र ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो बुधवार के 8.1 डिग्री से 3.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने पर बदलाव हो सकता है।

Comments are closed.