जिला युवा अधिकारी एमआर जाखड़ का अभिनंदन समारोह…

नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने किया सम्मान, नए ऊर्जा के संचार की बात

जिला मुख्यालय पर बुधवार को नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने उपनिदेशक पद पर पदोन्नत होने पर जिला युवा अधिकारी एमआर जाखड़ का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर युवा सलाहकार समिति सदस्य नीरज जांगिड़ ने कहा कि एमआर जाखड़ की पदोन्नति होने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लेखाधिकारी महेश कुमार सैनी ने एमआर जाखड़ द्वारा किए गए नवाचारों के बारे में बताया। मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मधुसूदन आचार्य, शंकरलाल शर्मा, उमेद कुमार, नेमीचंद, अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.