नोरंगपुरा में जूठन न छोड़ने और वैदिक साहित्य अपनाने का संकल्प…

ग्राम विकास अभियान के तहत शहीद शीशराम नीमड़ के आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

युवा भारत मातृ भूमि अभ्युदय इकाई और भगतसिंह नवयुवक मंडल संस्थान ने नोरंगपुरा गांव में शहीद शीशराम नीमड़ के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उपस्थितजनों को भोजन की थाली में जूठन न छोड़ने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

योगाचार्य नरेंद्र भारतीय ने ग्राम विकास अभियान के तहत परिवार के सदस्यों को वैदिक साहित्य, आर्ष विज्ञान विशेषांक और महापुरुष चित्रावली भेंट की। साथ ही, सभी को महापुरुषों की जीवनी और वैदिक साहित्य अपनाने का आग्रह करते हुए उनके जीवन में सकारात्मकता लाने की प्रेरणा दी।

Comments are closed.