अत्याचार विरोधी समिति ने बढ़ते अपराधों और दलित अत्याचारों पर अंकुश लगाने की मांग की…

पचेरी थाने में दलित व्यक्ति के साथ हुए अत्याचार पर त्वरित कार्रवाई की अपील

अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार विरोधी जिला संघर्ष समिति ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ते अपराधों और दलित अत्याचारों पर अंकुश लगाने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने एसपी से जिले में दलित समुदाय पर बढ़ते अत्याचारों के मामलों पर त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई की अपील की।

समिति के अध्यक्ष निरंजन आल्हा और उपाध्यक्ष डॉ. कमल मीणा ने पचेरी थाने में ईंट-भट्टा मालिक द्वारा एक दलित व्यक्ति से किए गए अत्याचार के मामले में जल्द कार्रवाई की आवश्यकता जताई। साथ ही, उन्होंने वंचित वर्ग की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के मामलों में प्रशासन से संवेदनशील और कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में देवकरण महरिया, रामप्रसाद आल्हा, विकास आल्हा, निरंजन आर्य, विकास देरवाला, कैलाशनाथ, और संदीप पाटिल शामिल थे।

Comments are closed.