ग्रामीणों ने नई पंचायत गठन के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
पकौड़ी ढाणी, कालेरी ढाणी और खातियों की ढाणी को मिलाकर नई पंचायत बनाने की मांग
झुंझुनूं जिले के बुडाना के पास स्थित पकौड़ी ढाणी, कालेरी ढाणी और खातियों की ढाणी को मिलाकर एक नई पंचायत बनाने के लिए गुरुवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर रामावतार मीणा को ज्ञापन सौंपा। पूर्व पंच महेंद्र सिंह ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार इन तीनों गांवों की कुल जनसंख्या 3165 है, जो नई पंचायत गठन के न्यूनतम मानदंडों को पूरा करती है।
ग्रामीणों का मानना है कि नई पंचायत बनने से इन छोटे गांवों और ढाणियों का समुचित विकास होगा। इससे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक अधिक पहुंच सकेगा और प्रशासनिक विकेंद्रीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में नारायण सिंह, सुमेर पंच, महेंद्र सिंह गाडिया, रमेश मुंशी, हरफूल सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह सैनी और अन्य कई ग्रामीण शामिल थे।
Comments are closed.